रतलाम : घर के बाड़े में फांसी लगाकर विवाहिता महिला ने दी जान : पुलिस जांच जारी
जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के हाट की चौकी अंतर्गत राजेंद्र नगर निवासी 29 वर्षीय यास्मीन पति इरशाद ने घर के बाड़े में जामफल के पेड़ पर लगी रस्सी से फांसी लगा ली।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का शव घर के बाड़े में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के हाट की चौकी अंतर्गत राजेंद्र नगर निवासी 29 वर्षीय यास्मीन पति इरशाद ने घर के बाड़े में जामफल के पेड़ पर लगी रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह करीब 6:30 बजे पति इरशाद की नींद खुलने पर वह बाड़े में गया, जहां पत्नी को लटका देख उसके होश उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मृतका के परिवार में एक 10 वर्षीय पुत्र और 9 वर्षीय पुत्री हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?

