वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की बैठक में रनिंग स्टॉफ की समस्याओं पर हुई चर्चा : समस्या हल नहीं होने पर कर्मचारी बैठेंगे भूख हड़ताल पर मण्डलमंत्री अभिलाष नागर ने रेल प्रशासन को दी चेतावनी

बैठक में एनएफआईआर द्वारा रनिंग स्टाफ के हितों में किए गए कार्यों की भी जानकारी दी,जैसे किलोमीटर अलाउंस के बड़े हुए रेट से भुगतान करना, हेडक्वार्टर पर 24 घंटे तथा साप्ताहिक विश्राम 48 घंटे करना, किलोमीटर अलाउंस का इनकम टैक्स में छूट संबंधी जानकारी दी

Oct 9, 2024 - 22:49
Oct 9, 2024 - 22:56
 0
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की बैठक  में रनिंग स्टॉफ की समस्याओं पर हुई चर्चा : समस्या हल नहीं होने पर कर्मचारी बैठेंगे भूख हड़ताल पर मण्डलमंत्री अभिलाष नागर ने रेल प्रशासन को दी चेतावनी

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर रनिंग स्टॉफ की समस्याओं को लेकर आज शान्ति वन, रतलाम में मण्डलमंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रतापगिरी के नेतृत्व में तथा यांत्रिक शाखा एवं यातायात शाखा के तत्वाधान में ओपन मीटिंग का आयोजन किया गया।

 जिसमें सैकड़ो की संख्या में रनिंग स्टॉफ से ट्रेन मेनेजर, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट लोको पायलट शंटिंग आदि सम्मिलित हुए। निम्नलिखित मुद्दों को लेकर सुझाव आए एवं चर्चा हुई:-

1-रतलाम मंडल का रनिंग स्टॉफ रतलाम की प्रत्येक साइडिंग में कार्य करने को तैयार है लेकिन अन्य मंडल की किसी भी साइडिंग में कार्य नही करेंगे।

2-अन्य मंडल में रतलाम रनिंग स्टॉफ द्वारा जीडीआर नही बनाया जाएगा।

3- 9/11 घंटे वर्किंग को नियमानुसार लागू किया जाए जिसमे वापसी/स्पेयर भी शामिल हो।

4-रतलाम मंडल के रनिंग स्टॉफ की मालगाड़ी की बिट निर्धारित की जाए एवं सख्ती से लागू की जाए।

5) केआरसीए/ डब्ल्यू सीएसटी की वर्किंग को निरस्त किया जाए।

6- नई पैसेंजर क्रु लिंक को निरस्त किया जाए।

  बैठक में मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने इस वर्किंग का खुलकर विरोध किया। उन्होंने बोला कि इस मुद्दे पर प्रशासन से चर्चा की जाएगी तथा इसे हल करवाने का प्रयास किया जाएगा,लेकिन यदि प्रशासन का रवैया ऐसे ही अड़ियल रहा तो वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कर्मचारी हित में सड़क पर प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी।बैठक में निर्णय लिया गया कि कोई भी क्रु बड़ौदा मंडल की साइडिंग में कार्य नहीं करेगा।

             बैठक में एनएफआईआर द्वारा रनिंग स्टाफ के हितों में किए गए कार्यों की भी जानकारी दी,जैसे किलोमीटर अलाउंस के बड़े हुए रेट से भुगतान करना, हेडक्वार्टर पर 24 घंटे तथा साप्ताहिक विश्राम 48 घंटे करना, किलोमीटर अलाउंस का इनकम टैक्स में छूट संबंधी जानकारी दी।

 मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरि ने सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने पर जोर दिया। बैठक में ट्रेन मैनेजर की ओर से कमलेश मीणा ,नीरज मीणा ,विकाश कुमार ,लोको पायलट साइड से श्री रोहित कन्नौजिया,ललित मोहन तथा महेश प्रजापति ने अपने अपने विचार रखे।

रनिंग स्टाफ की तरफ से अभिलाष नागर ने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।उन्होंने सभी को इस संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

 आज की बैठक का संचालन केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव संत तथा यांत्रिक शाखा सचिव दीपक गुप्ता ने किया।

           आज की बैठक में सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल,महेंद्र,सिंह गौतम एवं गौरव दुबे, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान,शाखा सचिव वापी चौधरी,शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे,सुनील डागर,दिनेश छपरी,अरविंद शर्मा,रोहित कन्नौजिया,सतीश चंद्र मीना , मोहनसिंह मीना, संतोष मीना, रवि बारीवाल, अबरेश मीणा, 

नवलसिंह मीना , कपिल सोनी , कपिल जायसवाल , विकास गोस्वामी , हरकेश मीणा मीना, अनिल यादव, आनन्द कुमार डी,नरेश मीणा, सुरेंद्र सुमन, शीतल पांडे , राजेश पाल, गजेंद्र गोयल , महेश प्रजापति, मस्तराम मीणा,भागीरथ मीणा,, पृथ्वीराज मीणा,कृष्णकांत वर्मा, छोटू लाल लश्कर, रोहित पाल, शेर सिंह मीणा, प्रकाश बंदोरिया, राजेश मीणा, विनोद मीना, महावीर प्रसाद मीणा, आर एस मीना, नवीन कुमार वर्मा, ललित मोहन, बालकृष्ण मीना, प्रेम सिंह जाटब सहित सैकड़ों की संख्या में लोको पायलट,सहायक लोको पायलट तथा ट्रेन मैनेजर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.