युवक कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया 27 अप्रैल से होगी शुरू : डिजिटल प्रक्रिया अपनाई जाएगी - संभाग प्रभारी लक्ष्मण सिंह सांखला
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में ख़रीद-फ़रोख़्त की नीति से बचने के लिए यह डिजिटल प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यूथ कांग्रेस को और अधिक मज़बूत करने का लक्ष्य रखा गया है

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम में युवक कांग्रेस चुनाव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। संगठन चुनाव की तैयारियों के लिए संभाग प्रभारी लक्ष्मण सिंह सांखला रतलाम पहुँचे। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि युवक कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इस बार सदस्यता और चुनाव पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के ज़रिए होंगे।
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में ख़रीद-फ़रोख़्त की नीति से बचने के लिए यह डिजिटल प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यूथ कांग्रेस को और अधिक मज़बूत करने का लक्ष्य रखा गया है। उम्मीदवारी के आवेदन के बाद सदस्यता शुरू की जाएगी ।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मिस्ड कॉल से सदस्य नहीं बनाए जाते, बल्कि हर आवेदक का वीडियो बनवाया जाएगा, जिसमें वह स्वयं यह कहेगा कि वह युवक कांग्रेस का सदस्य बनना चाहता है। साथ ही, आवेदक को अपने डॉक्यूमेंट्स और फोटो भी ऑनलाइन सब्मिट करने होंगे। आवेदक की सदस्यता के समय ऑनलाइन लोकेशन भी जांची जाएगी। किसी भी सदस्य पर आपत्ति आने पर या अन्य पार्टी के सक्रिय सदस्य को इस प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट शहर अध्यक्ष सैयद वसुद हनी गहलोत नदीम मिर्जा यश दवे नीलेश शर्मा राहुल दुबे जॉन्टी आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






