धर्मनिष्ठ और संस्कारों की मिसाल श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन : शहर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शोकसभा में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित गणमान्यजनों के शोक संदेशों का वाचन; शहर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Oct 13, 2026 - 09:47
 0
धर्मनिष्ठ और संस्कारों की मिसाल श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन : शहर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भावना-शैलन्द्र मानावत की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह त्रिवेणी मुक्तिधाम में पंचतत्व में विलीन हो गई। अंतिम संस्कार में पुत्र चेतन्य काश्यप, पौत्र सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप एवं पड़पौत्र सारांश काश्यप ने श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को मुखाग्नि दी। इससे पूर्व विसाजी मेंशन से नगर निगम के मोक्ष रथ में अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें नगर के राजनीतिक, सामाजिक, उद्योग, धार्मिक, व्यापारिक एवं व्यवसायिक जगत के कई गणमान्यजन शामिल हुए।

श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को त्रिवेणी मुक्तिधाम स्थित विधायक श्रद्धा सदन में आयोजित शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। शोक सभा के आरंभ में गच्छााधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा., आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वर जी म.सा., महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आदि के शोक संदेशों का वाचन किया गया। तत्पश्चात् महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, विधायक डॉ. चिंतामणी मालवीय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, सकल जैन श्रीसंघ के प्रकाश मूणत, सनातन धर्म सभा के अनिल झालानी, त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील लोढ़ा, अध्यक्ष सुशील छाजेड़, वीसा पोरवाल समाज के विलेश पोरवाल, मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्टी सुजानमल सेठ राणापुर वाले, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहन पाटीदार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, कलेक्टर अजय कटेसरिया, एसपी अमित कुमार ने संबोधित किया। शोक सभा का संचालन राजकमल जैन ने किया। श्रीमती काश्यप की शोक बैठक 12 एवं 13 अक्टूबर को शाम 5 से 9 बजे तक निवास स्थान विसाजी मेंशन, स्टेशन रोड़ पर रखी गई है। उठावना, श्रद्धांजलि सभा एवं शोक निवारण 14 अक्टूबर, बुधवार को शाम 4 से 5ः30 बजे, विधायक सभागृह बरबड़ पर होगा।

धर्मनिष्ठ, कर्मनिष्ठ और संस्कार प्रदाता थी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप

शोक सभा में वक्ताओं ने श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप के विशाल व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमती काश्यप धर्मनिष्ठ, कर्मनिष्ठ और संस्कार प्रदाता थी। उनके दिए हुए संस्कार पूरे परिवार में परिलक्षित हो रहे है। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप परोपकार का जो ध्वज लेकर चल रहे है, वह माता की ही देन है। श्रीमती काश्यप ने पति श्री अशोककुमार काश्यप के आकस्मिक देहावसान के बाद युवावस्था में पुत्र एवं पुत्री को संस्कारित कर संघर्ष का परिचय दिया, जो सबके लिए प्रेरणादायक है। धार्मिक दृष्टि से तप आराधनाएं और सामाजिक दृष्टि से सेवा कार्यों के माध्यम से उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है, उनका निधन परिवार ही नहीं समाज और शहर के लिए अपूरणीय क्षति है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.