रतलाम: प्लेटफॉर्म-7 के पास खड़ी अनुबंधित कार में मिला युवक का शव : तीन दिन से था लापता : जीआरपी ने शुरू की जांच

मृतक की पहचान हिम्मत के रूप में हुई है। वह रेलवे की अनुबंधित कार पर अस्थाई ड्राइवर के रूप में कार्य करता था। शव कार की पिछली सीट पर मिला। बताया गया कि युवक करीब तीन दिनों से घर नहीं लौटा था।

Oct 7, 2026 - 13:21
 0
रतलाम: प्लेटफॉर्म-7 के पास खड़ी अनुबंधित कार में मिला युवक का शव : तीन दिन से था लापता : जीआरपी ने शुरू की जांच

रतलाम 7 अक्टूबर (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर-7 की ओर मालवा अधिकारी रेस्ट हाउस के सामने खड़ी एक अनुबंधित बलेनो कार में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कार रेलवे कंट्रोल ऑफिस के शासकीय कार्यों में उपयोग की जाती थी। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान हिम्मत के रूप में हुई है। वह रेलवे की अनुबंधित कार पर अस्थाई ड्राइवर के रूप में कार्य करता था। शव कार की पिछली सीट पर मिला। बताया गया कि युवक करीब तीन दिनों से घर नहीं लौटा था।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी ने कार और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका सहित अन्य संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक के पिछले तीन दिनों के घटनाक्रम, संपर्क में रहे लोगों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.