वोट चोर गद्दी छोड़’ की रील साझा करने के बाद जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद : अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने पर कांग्रेस का सवाल—आखिर सच से क्यों है परेशानी?

Oct 15, 2026 - 23:19
Oct 15, 2026 - 23:20
 0
वोट चोर गद्दी छोड़’ की रील साझा करने के बाद जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत  का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद : अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनता की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों, मीडिया और अब तो आम व्यक्ति के सोशल मीडिया तक पर ताला लगा रही है। यह जनता में उठते उनके खिलाफ आक्रोश और सत्ताधीशों के मन में व्याप्त डर को बता रहा है।

यह बात कहते हुए रतलाम कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय ने पूर्व विधायक, रतलाम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के इंस्टाग्राम अकाउंट को बैन करने के विरोध में बयान जारी किया है।

उपाध्याय ने कहा कि इंस्टाग्राम संचालन करने वाली कंपनी मेटा ने बिना किसी सूचना के ही हर्षविजय गेहलोत का अकाउंट बंद कर दिया है। गेहलोत ने बताया कि उनके द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ की एक रील उनके अकाउंट पर सांझा की गई थी। इसके बाद बिना किसी वैध कारण के उनका अकाउंट भारत भर में बंद हो गया है। प्रवक्ता उपाध्याय ने आरोप लगाया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वर्तमान में केवल कागजों तक सीमित है। क्या सत्ता से सवाल करना और सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना गुनाह है। आवाज दबाने से सवाल खत्म नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अपने खिलाफ हर सच्ची आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

इंस्टाग्राम को इसलिए बैन करना क्योंकि सच वाली रील डाली ये बता रहा है कि सरकार की मंशा क्या है। लेकिन ये डर फैलाने से आबाज कभी दबेगी नहीं। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के खिलाफ लडाई लड़ती रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.