आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन मास्टर से मारपीट के विरोध में रतलाम स्टेशन पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी कर घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया तथा दोषी आरपीएफ कर्मियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

Jul 17, 2026 - 18:07
 0
आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन मास्टर से मारपीट के विरोध में रतलाम स्टेशन पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का प्रदर्शन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) आगरा कैंट स्टेशन पर 12 जुलाई को ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर नरेंद्र चाहर के साथ कथित रूप से आरपीएफ कर्मियों द्वारा की गई मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में शुक्रवार को रतलाम रेलवे स्टेशन पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ (WRMS) ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी कर घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया तथा दोषी आरपीएफ कर्मियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी रेल कर्मचारी के साथ हिंसा, मारपीट या अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसी घटनाएं कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित करती हैं और कार्यस्थल की गरिमा के विपरीत हैं।

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र, कड़ी और विधिसम्मत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा सभी रेल कर्मचारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे एवं नरेंद्र सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार, हिमांशु पिटारे, बापी चौधरी, विशाल गुप्ता, जयंत अग्रवाल, इमरान खान, राजेंद्र चौधरी, अशोक टंडन, राजेश मथुर, नवदीप भारद्वाज, बापू सिंह सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.