नशे में सगे भाइयों के बीच विवाद बना जानलेवा : मोगरी से हमले के बाद छोटे भाई ने तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मणपुरा निवासी त्रिलोकचंद (40) और उसका छोटा भाई विमल (35) गुरुवार रात शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि त्रिलोकचंद ने घर में रखी कपड़े धोने की मोगरी से विमल के सिर पर वार कर दिया।

Jul 17, 2026 - 14:10
 0
नशे में सगे भाइयों के बीच विवाद बना जानलेवा : मोगरी से हमले के बाद छोटे भाई ने तोड़ा दम

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़)। शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत लक्ष्मणपुरा में गुरुवार देर रात शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। विवाद में गंभीर रूप से घायल हुए छोटे भाई की इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बड़े भाई पर कपड़े धोने की मोगरी (लकड़ी का डंडा) से हमला करने का आरोप है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मणपुरा निवासी त्रिलोकचंद (40) और उसका छोटा भाई विमल (35) गुरुवार रात शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि त्रिलोकचंद ने घर में रखी कपड़े धोने की मोगरी से विमल के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से विमल मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

                    

लड़ाई के आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के जीजा पवन और अन्य पड़ोसियों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने इंदौर रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कथित हमले में इस्तेमाल की गई मोगरी जब्त कर ली है।

थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान बड़े भाई द्वारा छोटे भाई पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी संभावना जताई है कि घायल गिरने से भी चोटिल हुआ हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.