वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की कार्यकर्ताओं से अपील : संगठन के पक्ष में कर्मचारियों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाए
मीटिंग को वे.रे.म.संघ रतलाम के मंडलमंत्री श्री अभिलाष नागर जी ने सम्बोधित करते हुए कहा यहाँ उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ से अपील है कि अधिक से अधिक कर्मचारियो से मजदूर संघ के पक्ष मे गुलाब के फूल पर मतदान करवाया जाये

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) मान्यता चुनाव के अंतिम दौर में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम द्वारा सोमवार को वे.रे.म.संघ के मंडलमंत्री श्री अभिलाष नागर जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप गिरी जी के नेतृत्व में एक भव्य मीटिंग मजदूर संघ कार्यालय रतलाम मे आयोजित की, जिसमे पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ को मान्यता के चुनाव से सम्बन्धित चर्चा की।
मीटिंग मे सी.टी.आई. विजय चौधरी ने 10 साथी कर्मचारियो के साथ मजदूर संघ की सदस्यता ली, मंडलमंत्री एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा स्वागत कर सदस्यता दिलाई गई।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि मीटिंग के पश्चात समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रेलवे काॅलोनी स्थित माता आद्या शक्ति के दर्शन हेतु पहूंचे एवं आर्शिवाद लिया।
मीटिंग को वे.रे.म.संघ रतलाम के मंडलमंत्री श्री अभिलाष नागर जी ने सम्बोधित करते हुए कहा यहाँ उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ से अपील है कि अधिक से अधिक कर्मचारियो से मजदूर संघ के पक्ष मे गुलाब के फूल पर मतदान करवाया जाये।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, सहायक मंडलमंत्री महेन्द्र सिंह गौतम एवं योगेश पाल, सीडब्ल्यू सदस्य महेंद्र सिंह राठौर, गौरव संत, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव संजय कुमार, गौरव ठाकुर, रणधीर गुर्जर, आशाराम मीणा, मनोज खरे, दीपक गुप्ता, हिमांशु पेटारे, बापी चैधरी, विशाल गुप्ता, धीरज प्रजापति,सुमित गर्ग,अशोक टंडन, अमित चौहान,सुनील डागर, दिनेश छपरी, मोहित टाक, नवीन पाल सहित सैकड़ो की संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






