कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्तियां : फ़ैयाज़ मंसूरी बने खंडवा जिले के प्रभारी : प्रदेश से जिले तक नई टीम गठन की तैयारी : 3 से 10 जून तक होगा दौरा
इसी क्रम में रतलाम शहर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष फ़ैयाज़ मंसूरी को खंडवा जिले का प्रभारी बनाया गया है। संगठन द्वारा प्रत्येक जिले से जिला अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की समस्त कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद अब नई नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की सहमति से प्रदेश के 9 जिलों में अस्थाई रूप से प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
इसी क्रम में रतलाम शहर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष फ़ैयाज़ मंसूरी को खंडवा जिले का प्रभारी बनाया गया है। संगठन द्वारा प्रत्येक जिले से जिला अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके लिए नियुक्त प्रभारी अपने-अपने जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा कर जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की राय लेंगे।
जानकारी के अनुसार, आगामी 3 जून से 10 जून के बीच संबंधित जिलों में दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान संगठन विस्तार और नई कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं, बाकी जिलों के प्रभारियों की सूची भी जल्द जारी किए जाने की बात कही गई है।
What's Your Reaction?



