पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू : काली पट्टी बांधकर जताया विरोध : मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन : 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
टवारियों ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर 15 से 17 जुलाई तक तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश रखा गया था। इसके बाद 20 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की गई है। आंदोलन के पहले चरण में 20 से 23 जुलाई तक सभी पटवारी काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप रहे हैं।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) प्रदेश में पटवारी संवर्ग की पदोन्नति नहीं होने और अन्य शासकीय कर्मचारियों के विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति किए जाने के विरोध में पटवारियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार से जिले की सभी तहसीलों में पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
पटवारियों ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर 15 से 17 जुलाई तक तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश रखा गया था। इसके बाद 20 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की गई है। आंदोलन के पहले चरण में 20 से 23 जुलाई तक सभी पटवारी काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप रहे हैं।
संघ के अनुसार यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 24 से 27 जुलाई तक सभी शासकीय व्हाट्सएप एवं अन्य आधिकारिक समूहों का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 28 जुलाई से 2 अगस्त तक वेबजीआईएस, सारा ऐप सहित सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार रहेगा।
पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी शासन स्तर पर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 3 अगस्त से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
What's Your Reaction?



