प्रभारी मंत्री का पहला दौरा रहा चर्चाओं में : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी का किया सम्मान : जावरा विधायक पांडे से मिल बाबूजी को किया याद : समीक्षा बैठक में ली जिले की योजनाओं की जानकर,निर्देश भी दिए।
समीक्षा बैठक में नई हवाईपट्टी को लेकर भी दिशानिर्देश दिए की 20 किलोमीटर के अंदर जमीन देखो जैसे निर्देश से मंत्री ने साफ कर दिया की सभी योजनाओं पर पैनी नजर रखेंगे
सुजीत उपाध्याय
रतलाम (प्रकाशभारत) जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह का प्रथम रतलाम दौरा कई चर्चाओं को जन्म दे गया।प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों में गिने जाने वाले शाह ने रतलाम में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को तरजीह दी। सम्मान समारोह में मंत्री ने कहा की कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा वही पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी का बैठक में सम्मान किया और फिर शाम को उनके निवास पर पहुँच कर कह दिया की हिम्मत सेठ जो कहेंगे वही जिले में होगा इस बात से प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र में हलचल होना स्वाभाविक है। समीक्षा बैठक में भी प्रभारी मंत्री छाए रहे।प्रभारी मंत्री ने नई हवाईपट्टी को लेकर भी दिशानिर्देश दिए की 20 किलोमीटर के अंदर जमीन देखो जैसे निर्देश से मंत्री ने साफ कर दिया की सभी योजनाओं पर पैनी नजर रखेंगे। कलेक्टोरेट में आयोजित समीक्षा बैठक में कई बार ऐसे अवसर आये तब उन्होंने प्रभारी मंत्री की महत्ता बता कर अपनी मंशा बता दी।
ट्रांसपोर्ट नगर की प्रगति कि जानकारी महापौर से पूछी तो चुप रहे महापौर।
समीक्षा बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर की प्रगति पूछी,तब महापौर से पूछा कि आपको पता है कि कितनी प्रगति हुई।आप को कुछ कहना है,तब महापौर चुप रहे। बाद में अधिकारियों ने बात सम्भालते हुए कहा कि फंड की कमी से काम रुका।
साड़ी क्लस्टर का प्रोजेक्ट शहर से दूर किसने बनाया।
श्री शाह ने साड़ी क्लस्टर के कार्यो की समीक्षा के दौरान कह दिया कि ये प्रस्ताव किसने बना दिया। इतनी दूर 7 किमी कौन साड़ी खरीदने जाएगा। रतलाम की जैसी पहचान है और दूर दूर से साड़ी खरीदने यहां लोग आते है तो इतनी दूर क्यो? बाद में धीरे से जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि शहर विधायक व मंत्री जी का प्रोजेक्ट है ये।तब श्री शाह ने कहा कि उनको किसी ने शहर में जगह नही बताई।साड़ी क्लस्टर में तो गोदाम बनेगे। रिटेल का बाजार तो शहर में होना चाहिए।
वरिष्ठ नेता पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी का किया सम्मान, कोठरी के निवास पर हुआ स्वागत
संगठन द्वारा आयोजित प्रभारी मंत्री के सम्मान समारोह में मंत्री शाह ने पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी का सम्मान किया और फिर शाम को उनके निवास पर पहुँच कर कह दिया की जो हिम्मत सेठ कहेंगे वही जिले में होगा।
आत्मीयता से मिले विधायक पांडे से... बाउजी को किया याद
सर्किट हाउस पर जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे से भी मिलकर अभिभूत हुए और कहा कि बाऊजी (डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय) के लिए क्या किया गया और क्या कर सकते है ? उन्होने डॉ पांडेय से यह भी कह दिया अगले माह की बैठक जावरा में ही करेंगे।उनके गृह ग्राम सुजापुर में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम बना सकते।
समीक्षा बैठक में आलोट विधायक और जावरा विधायक ने प्रशासन को लिया आड़े हाथ।
आलोट विधायक ने समीक्षा बैठक में प्रशासन के रवैए पर नाराजगी जताई, उन्होंने कहा कि वे मनमर्जी से बैठक स्थगित कर देते हैं,और कभी समय भी बदल देते।अपरिहार्य कारण बताया जाना चाहिए। तब मंत्री श्री शाह ने बचाव करते हुआ कहा की जनप्रतिनिधियों की बैठक का समय नही बदला जाना चाहिए। जावरा विधायक ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपूर्ण कार्यो की कोई समीक्षा नही हो रही।अधिकारी किसी जनप्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति व प्रस्ताव को लेकर बात ही नही करते।
हालांकि देरी से शुरू हुई बैठक के जल्दी खत्म होने पर कई विभागों की समीक्षा नही हो पाई। वही जनप्रतिनिधियों के मन की भड़ास भी नही निकल पाई। फिर भी श्री शाह का पहला दौरा शहर में चर्चा में रहा।
What's Your Reaction?

