भील समाज ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान : सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लिया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बुराइयों को समाप्त करने का संदेश दिया। समाजजनों ने मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, कपड़ा प्रथा, डीजे प्रथा जैसी परंपराओं को बंद करने तथा बीड़ी, सिगरेट, पान, सुपारी, गुटखा, तंबाकू, शराब एवं मांस-मदिरा का त्याग करने का सामूहिक संकल्प लिया।

May 10, 2026 - 19:12
 0
भील समाज ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान :  सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लिया सामूहिक संकल्प

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) भील समाज द्वारा ग्राम सांवलिया रूडी रतलाम में प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान एवं पांच कुंडीय गायत्री हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामदेवजी प्रांगण में विधि-विधान से हवन पूजन के साथ हुआ। यज्ञ में आचार्य पातीराम शर्मा, ईश्वर प्रसाद शर्मा, दामोदर राव एवं कृष्ण वल्लभ द्वारा मंत्रोच्चार कराया गया। यज्ञ गांव की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति, आदिवासी छात्र संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था, महाराणा पूजा भील जन कल्याण संगठन, बिरसा मुंडा समिति चिल्लर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस दौरान कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं मुख्य परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का पुष्पमाला, कॉपी एवं कलम देकर सम्मान किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में माधव राज भंवर, महक ओहरी, शिवानी मईड़ा, आदित्य डोडियार, खुशी डोडियार, करण मुनिया, वर्षा गरवाल, अंशिता कटारा, आराध्या गरवाल, दिव्या भगोर, लीलावती, पवन मकवाना एवं निनामा सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बुराइयों को समाप्त करने का संदेश दिया। समाजजनों ने मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, कपड़ा प्रथा, डीजे प्रथा जैसी परंपराओं को बंद करने तथा बीड़ी, सिगरेट, पान, सुपारी, गुटखा, तंबाकू, शराब एवं मांस-मदिरा का त्याग करने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर कालू महाराज, सोहनलाल ओहरी, अशोक भाभर, कैलाश कटारा, अमृतलाल, भेरूलाल मईड़ा, जगदीश भाभर, प्रकाश गामड़, अनिल भाभर, ईश्वरलाल ओहरी, कैलाश मुनिया, आत्माराम ओहरी, बद्रीलाल कटारिया, वीर सिंह डोडियार, सत्यनारायण, रायसिंह, शंकरलाल भाभर, शंकरलाल भूरिया, प्रभुलाल भाभर, भगवान सिंह, मानसिंह कटारा, अनीता भाभर, सागर ओहरी, कनक भाभर, गंगाबाई, शांतिबाई, कांताबाई एवं समाजसेवी सूरतलाल डामर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.