राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन : आशुतोष प्रजापति, अनमोल शर्मा, करण चनड़ावला एवं हर्ष गुर्जर ने जीता गोल्ड मेडल

डिफेंस कराटे प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जयेश राठौर एवं जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष व कोच शुभम तलोदिया ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा किया गया।

May 10, 2026 - 21:04
 0
राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन : आशुतोष प्रजापति, अनमोल शर्मा, करण चनड़ावला एवं हर्ष गुर्जर ने जीता गोल्ड मेडल

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) इंदौर के किड्स कॉलेज सीनियर विंग, धार रोड पर आयोजित राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में डिफेंस कराटे प्रशिक्षण संस्थान के 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किए।

डिफेंस कराटे प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जयेश राठौर एवं जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष व कोच शुभम तलोदिया ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन का समर्थन प्राप्त है तथा यह मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स से मान्यता प्राप्त है।

प्रतियोगिता में आशुतोष प्रजापति, अनमोल शर्मा, करण चनड़ावला एवं हर्ष गुर्जर ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं केशवी वर्मा ने सिल्वर मेडल जीता। महिमा शर्मा, कृतिका शर्मा, चेष्टा चादवाडिया एवं नितेश मिस्त्री ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

इसके अलावा दिव्यांश मिस्त्री एवं हेमंत राठौड़ ने भी शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कोच शुभम तलोदिया ने जिले की टीम का प्रतिनिधित्व किया, जबकि जिला सचिव जितेंद्र राठौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

खिलाड़ियों की सफलता पर एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शोडावले, महासचिव आशुतोष दादीच, शेख शरीफ उद्दीन, शुभम खराड़ी, शिव आदित्य सिंह डोडियार, आकांक्षा यादव, चिराग असरानी, दीपक यादव, जितेंद्र भारद्वाज, केशव गुर्जर, शुभम चौहान, प्रद्युमन राजपुरोहित एवं राहुल मालवी सहित कई पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.