बाल दिवस पर मातम में बदली सुबह : मां ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग: तीनों की मौत
जानकारी के अनुसार, ग्राम मीनाखेड़ी निवासी दया पति हरिओम मालवीय शनिवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बेटी दक्षु को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थीं। उनके साथ तीन वर्षीय बेटा अरविंद भी था। बाल दिवस के अवसर पर बेटी स्कूल जाने के लिए तैयार होकर मां के साथ निकली थी। लेकिन कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद तीनों कुएं में मिले।
रतलाम/जावरा, 14 नवंबर (प्रकाशभारत न्यूज़)। बाल दिवस के दिन जावरा क्षेत्र के ग्राम मीनाखेड़ी में एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। यहां एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में महिला और उसके पांच वर्षीय बेटी तथा तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मीनाखेड़ी निवासी दया पति हरिओम मालवीय शनिवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बेटी दक्षु को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थीं। उनके साथ तीन वर्षीय बेटा अरविंद भी था। बाल दिवस के अवसर पर बेटी स्कूल जाने के लिए तैयार होकर मां के साथ निकली थी। लेकिन कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद तीनों कुएं में मिले।
ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर तीनों को निकाला
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रयास कर महिला और दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल जावरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल महिला द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बयान लेने के साथ ही पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?







