मान्यता चुनाव में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की 976 मतों से जीत : मुंबई और बड़ोदरा मंडल में भी मजदूर संघ बना सिरमौर : मंडल मंत्री अभिलाष नागर और अध्यक्ष प्रताप गिरी का रहा सफल नेतृत्व

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया मतों की गणना वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और अंत तक बढ़त कायम रखी l यह रेलवे मान्यता चुनाव में किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी जीत है

Dec 12, 2024 - 19:03
Dec 12, 2024 - 19:29
 0
मान्यता चुनाव में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की 976 मतों से जीत : मुंबई और बड़ोदरा मंडल में भी मजदूर संघ बना सिरमौर : मंडल मंत्री अभिलाष नागर और अध्यक्ष प्रताप गिरी का रहा सफल नेतृत्व

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) मान्यता चुनाव में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने जीत हासिल कर मंडल में सिरमौर हो गया। मंडल के कुल 11417 कर्मचारियों ने मतदान किया था। मजदूर संघ को 4510 मत प्राप्त करते हुए 976 मतों से एकतरफा जीत हासिल की । वही दूसरे स्थान पर रही पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद को 976 वोट से और वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन को 1477 वोटो से हराया।

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने रतलाम के अलावा मुंबई और बड़ोदरा में भी जीते हासिल कर कर्मचारियों का विश्वास जीत लिया।

मान्यता चुनावों में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में 976 मतों से एकतरफा जीत हासिल की 976 वोट से पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद को एवं 1477 वोटो से वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन को हराया l

ZONAL

WRMS :-39%- VOTES????

WREU:- 37%. VOTES????

PRKP:-22:78% VOTES✊

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया मतों की गणना वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और अंत तक बढ़त कायम रखी l यह रेलवे मान्यता चुनाव में किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी जीत है l जीत के बाद मजदूर संघ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल कार्यालय रतलाम से विजय जुलूस निकाला गया सबसे पहले पदाधिकारी द्वारा रेलवे कॉलोनी स्थित मां आद्याशक्ति का आशीर्वाद लिया फिर रेलवे कॉलोनी होते हुए डाट की पुल, मंडल कार्यालय रतलाम, दो बत्ती,  स्टेशन रोड एवं स्टेशन परिसर में विजय जुलूस निकाला गया जिसमें जगह-जगह पर कॉलोनीवासियों एवं समाजसेवियों ने स्वागत किया गया l

मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहां यह कड़े परिश्रम की जीत है पूरी टीम की जीत है  इस भव्य जीत से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है हम कर्मचारी हित में लगातार कार्य करते रहेंगे l मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने पूरे टीम का आभार व्यक्त किया l

इस अवसर पर जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़ एवं सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी एवं बलराम बढ़गोटीया, सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम  , योगेश पाल एवं गौरव दुबे कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सी डब्ल्यू सी सदस्य गौरव संत एवं महेंद्र सिंह राठौड़, शाखा सचिव रणवीर सिंह गुर्जर, संजय कुमार, दीपक गुप्ता, वापी चौधरी, गौरव ठाकुर, शाखा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हिमांशु पिटारे, धीरज प्रजापति, अरविंद शर्मा, सुमित गर्ग ,इमरान खान, अमित चौहान,अशोक टंडन ,दिनेश छपरी, रवि पाटीदार, सुनील डागर, रूप सिंह बघेल जयंत अग्रवाल राजकुमार द्रविड़ सहित भारी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे l

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.