तेज रफ्तार बाइक पर टोकना पड़ा भारी : मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप : चाकूबाजी के बाद गांव में तनाव

कुछ युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए वहां से निकले। मौके पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा प्रमुख (धराड़ प्रखंड) रुप सिंह चंद्रावत और उनके साथी आदित्य सिंह ने युवकों को धीमी गति से वाहन चलाने की समझाइश दी।

Apr 15, 2026 - 12:14
 0
तेज रफ्तार बाइक पर टोकना पड़ा भारी : मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप : चाकूबाजी के बाद गांव में तनाव

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़)  बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में मंगलवार रात बारात के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी और पथराव की घटना हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शेरुखान के नवासे की शादी भाटी बड़ोदिया रोड पर आयोजित थी। रात करीब 10:30 बजे बारात निकलने की तैयारी चल रही थी, तभी कुछ युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए वहां से निकले। मौके पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा प्रमुख (धराड़ प्रखंड) रुप सिंह चंद्रावत और उनके साथी आदित्य सिंह ने युवकों को धीमी गति से वाहन चलाने की समझाइश दी।

इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और बाइक सवार युवकों के साथ आए अन्य लोगों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में रुप सिंह चंद्रावत और आदित्य सिंह के पैरों में चोट आई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। एहतियात के तौर पर देर रात तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हमलावर युवक इंदौर के निवासी हैं, जो शादी में शामिल होने आए थे। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि बारात के दौरान कहासुनी के बाद यह घटना हुई, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच जारी है। वहीं एसपी अमित कुमार ने कहा कि स्थिति फिलहाल सामान्य है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद डीएसपी किशोर पाटनवाला सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात रहे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.