रतलाम में 14 अप्रैल को होगा “समरसता महाआरती” का भव्य आयोजन
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित कार्यक्रम में संत परमपूज्य दंडी स्वामी श्री आत्मानंदजी सरस्वती (दंडीस्वामी आश्रम, झूंझरी मठ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती की पूर्व संध्या तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर सामाजिक एकता, समरसता एवं जागरूकता के उद्देश्य से शहर में “समरसता महाआरती” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज (युवा शाखा, म.प्र.) द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर समरसता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, यह महाआरती पूरे मध्यप्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जा रही है, उसी क्रम में रतलाम में भी इसका भव्य आयोजन रखा गया है।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित
कार्यक्रम में संत परमपूज्य दंडी स्वामी श्री आत्मानंदजी सरस्वती (दंडीस्वामी आश्रम, झूंझरी मठ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं श्री संजय शिवशंकर दवे (पीठाधीश्वर, वैदिक जागृति पीठ) विशेष रूप से शामिल होंगे।
इसके अलावा शहर के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, महापौर शप्रह्लाद पटेल, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, राजेश गोस्वामी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), संजय पुरी गोस्वामी सहित अन्य समाजजन शामिल रहेंगे।
यहां होगा आयोजन
“समरसता महाआरती” का आयोजन दिनांक 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को सायं 5 बजे भारतमाता मंदिर उद्यान, अलकापुरी चौराहा, रतलाम में किया जाएगा।
आयोजकों ने सनातन संस्कृति के अनुयायियों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम प्रभारी एवं आयोजक
कार्यक्रम के प्रभारी विक्रम गिरि गोस्वामी, निरंजन गिरि गोस्वामी, मनोहर पुरी गोस्वामी (पिपलोदा), राजेश गोस्वामी एवं अभिषेक गिरि हैं। आयोजन की जिम्मेदारी अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज (युवा शाखा, रतलाम) द्वारा संभाली जा रही है।
What's Your Reaction?



