गुरू रामदास पब्लिक स्कूल रतलाम का बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार : कई छात्रों ने बनाया जिला प्रावीण्य सूची में स्थान
कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में छात्रा अर्पिता पॉचाल ने 95% अंक प्राप्त कर जिला प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया, वहीं भूमिका गोमे ने 94.2% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय से हिमांक शर्मा ने 95.8% अंक अर्जित कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) गुरू रामदास पब्लिक सी. से. स्कूल, इंदिरा नगर रतलाम का म.प्र. माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड परीक्षा 2026 कक्षा 10वी एवं 12वी का वार्षिक परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा।
कक्षा 12वी विज्ञान संकाय से छात्रा अर्पिता पॉचाल 95% अंक व भूमिका गोमे 94.2% अंक प्राप्त कर जिला स्तर की प्रावीण्य सूची में क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
साथ ही कक्षा 12वी वाणिज्य संकाय से छात्र हिमांक शर्मा ने 95.8% अंक प्राप्त कर जिला स्तर की प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
कक्षा 12वी विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें कुल सम्मिलित 85 विद्यार्थियों में से 79 प्रथम श्रेणी में, 06 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 90% से अधिक अंक प्राप्त 05 विद्याथी एवं 75% से अधिक प्राप्त 38 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया।
कक्षा 12वी वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा जिसमें कुल सम्मिलित 44 विद्यार्थियों में से 35 प्रथम श्रेणी में एवं 08 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 90% से अधिक अंक प्राप्त 01 विद्यार्थी एवं 75% से अधिक प्राप्त 10 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया।
कक्षा 12वी कला संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें में कुल सम्मिलित 05 विद्यार्थियों में से 02 प्रथम श्रेणी में एवं 03 द्वित्तीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 90% से अधिक अंक प्राप्त 01 विद्यार्थी ने अपना स्थान बनाया।
कक्षा 10वीं बोर्ड में कुल सम्मिलित विद्यार्थियों में से 83 प्रथम श्रेणी में, 20 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 90% से अधिक अंक प्राप्त 08 विद्यार्थी एवं 75% से अधिक अंक प्राप्त 48 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया।
साथ ही राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी सत्र 2025-26 के कक्षा 5वी एवं 8वी का बोर्ड पेटर्न परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 8वी में कुल 138 विद्यार्थी सम्मिलित हुए व सभी 138 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इसी प्रकार कक्षा 5वी में कुल 107 विद्यार्थी सम्मिलित हुए व सभी 107 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
छात्रों की इस उपलब्धी पर विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया। उपरोक्त जानकारी विद्यालय अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह जी एवं प्राचार्य श्रीमती सुनीता राठौर ने दी। इस अवसर पर सभी समिति सदस्यों एवं स्कूल स्टाफ ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?

