प्रदेश में नियुक्तियों का दूसरा दौर तेज : प्राधिकरण अध्यक्षों के नाम जल्द : रतलाम विकास प्राधिकरण में पोरवाल का नाम आगे

इसी कड़ी में रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद के लिए मंत्री चेतन्य कश्यप के करीबी माने जाने वाले मनोहर पोरवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

Apr 24, 2026 - 19:50
 0
प्रदेश में नियुक्तियों का दूसरा दौर तेज : प्राधिकरण अध्यक्षों के नाम जल्द : रतलाम विकास प्राधिकरण में पोरवाल का नाम आगे

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़ ) प्रदेश में निगम-मंडलों की घोषणा के बाद अब राजनीतिक नियुक्तियों का अगला दौर शुरू होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आज या कल में कुछ और अहम नियुक्तियां घोषित हो सकती हैं, जिनमें विभिन्न विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों के नाम भी शामिल रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक देवास, जबलपुर सहित एक-दो अन्य प्राधिकरणों में अध्यक्ष पद की घोषणा की संभावना जताई जा रही है। इन नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है और संभावित नामों को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

इसी कड़ी में रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद के लिए मंत्री चेतन्य कश्यप के करीबी माने जाने वाले मनोहर पोरवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। माना जा रहा है कि अगली सूची में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

हालांकि इस पद के लिए प्रवीण सोनी का नाम भी चर्चा में है और उन्हें भी संभावित दावेदारों में गिना जा रहा है। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए अंतिम समय में बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

फिलहाल, सभी की नजरें आने वाली सूची पर टिकी हैं, जिसमें यह साफ हो जाएगा कि संगठन और सरकार किस नाम पर अंतिम मुहर लगाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.