सैफी नगर फायरिंग कांड का खुलासा : शेयर मार्केट विवाद में दी गई सुपारी : 5 आरोपी गिरफ्तार : मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी

इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश घर के बाहर पहुंचे और मनीषा सोनी को निशाना बनाकर पिस्टल से फायर कर दिया। मनीषा सोनी के झुक जाने से गोली खिड़की के कांच में लगी और बड़ा हादसा टल गया।

Jun 20, 2026 - 22:44
Jun 20, 2026 - 22:54
 0
सैफी नगर फायरिंग कांड का खुलासा : शेयर मार्केट विवाद में दी गई सुपारी : 5 आरोपी गिरफ्तार : मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी

रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज़) थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र अंतर्गत सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि शेयर मार्केट एवं पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते पूरी साजिश रची गई थी और सुपारी देकर फायरिंग करवाई गई थी। पुलिस अब मुख्य साजिशकर्ता विनय शर्मा उर्फ वीनू एवं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

दिनांक 19 जून 2026 को दोपहर करीब 3:16 बजे मकान नंबर 80, सैफी नगर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। घटना के समय फरियादी कमल सोनी अपने पुत्र के साथ जावरा गए हुए थे, जबकि घर पर मनीषा सोनी, अमित सोनी, दिव्यांश सोनी एवं पुत्रवधू मौजूद थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश घर के बाहर पहुंचे और मनीषा सोनी को निशाना बनाकर पिस्टल से फायर कर दिया। मनीषा सोनी के झुक जाने से गोली खिड़की के कांच में लगी और बड़ा हादसा टल गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पंद्रो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने विनय शर्मा उर्फ वीनू के कहने पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। विवेचना में सामने आया कि फरियादी के पुत्र दिव्यांश का सरवन निवासी आदित्य के साथ शेयर मार्केट/एमसीएक्स से जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि कथित रूप से आदित्य द्वारा पैसों की वसूली एवं दबाव बनाने के उद्देश्य से विनय शर्मा को सुपारी दी गई, जिसके बाद उसके साथियों के माध्यम से फायरिंग करवाई गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. भोला पिता रामेश्वर पाटीदार (29 वर्ष), निवासी पैलेस रोड, रतलाम

2. विनीत उर्फ चुचू पिता महेंद्र सिंह बड़गोतिया (25 वर्ष), निवासी रिटायर्ड कॉलोनी, लक्ष्मणपुरा, रतलाम

3. अजय उर्फ गट्टू पिता हरिराम चौहान (24 वर्ष), निवासी आनंद कॉलोनी, रतलाम

4. रविन्द्र पिता मिथलेश राजन (32 वर्ष), निवासी रेल नगर, रतलाम

5. कन्हैया नायक पिता हीरालाल (43 वर्ष)

फरार आरोपी विनोद उर्फ वीनू पिता प्यारेलाल शर्मा एवं अन्य।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों, घटना में प्रयुक्त हथियारों तथा पूरे षड्यंत्र में शामिल व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच जारी है। सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में उनि अनुराग यादव, उनि जीवन बारिया, उप निरीक्षक राजा तिवारी, प्रआर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्रआर मनमोहन शर्मा, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार, आर तुषार सिसोदिया, आर अभिषेक पाठक, आर हर्षल शर्मा, आर संदीप कुमावत, आर दीपक सिंह, आर शान्तीलाल डिण्डोर एवं आर रवि चंदेल की सराहनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.