रतलाम में युवक ने की आत्महत्या : 35 वर्षीय मोईन ने सल्फास खाया, वीडियो में पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

जहरीली दवा पीने के बाद मोइन को आसपास के लोगों की मदद से रतलाम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया ।

Mar 11, 2026 - 15:42
Mar 11, 2026 - 15:56
 0
रतलाम में युवक ने की आत्महत्या : 35 वर्षीय मोईन ने सल्फास खाया, वीडियो में पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक की पहचान मोईन काजी के रूप में हुई है, जो ऊंकाला रोड क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में मोईन ने कहा कि उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को लेकर मायके चली जाती थी और उसे बच्चों से बात भी नहीं करने देती थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था और बार-बार मर जाने की बात कहती थी।

वीडियो में मोईन ने कहा कि वह अपने दोनों बच्चों के बिना नहीं रह सकता और उसकी मौत के लिए पत्नी तथा उसके माता-पिता जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

बताया जा रहा है कि जहरीली दवा पीने के बाद मोईन की तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे रतलाम के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन रोड थाना पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के आरोपों के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.