रंजिश के चलते युवक की हत्या गांव में फैली सनसनी : खारवाकला चौकी क्षेत्र के ग्राम कोठड़ी की घटना : पुलिस जुटी जांच में
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोठड़ी निवासी बबलू डांगी की मंगलवार देर रात अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश कारण हो सकती है।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) ताल थाना अंतर्गत खारवाकला चौकी क्षेत्र के ग्राम कोठड़ी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोठड़ी निवासी बबलू डांगी की मंगलवार देर रात अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश कारण हो सकती है। युवक पर हमला रात के समय किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही खारवाकला चौकी एवं ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
What's Your Reaction?



