बसंत पंचमी पर रतलाम का 374वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, निकली ‘जय रतलाम’ वाहन रैली
रैली का शुभारंभ समिति के संयोजक एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में महलवाड़ा चौराहा से हुआ। इससे पूर्व राजमहल स्थित प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर मां पदमजा माता में चुनरी व पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) बसंत पंचमी के पावन पर्व पर रतलाम का 374वां स्थापना दिवस नगर में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति द्वारा विशाल ‘जय रतलाम’ वाहन रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ समिति के संयोजक एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में महलवाड़ा चौराहा से हुआ। इससे पूर्व राजमहल स्थित प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर मां पदमजा माता में चुनरी व पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई महाराजा स्व. श्री रतन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पुनः महलवाड़ा पर सम्पन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। युवाओं ने डीजे और ढोल की थाप पर ‘जय रतलाम’ के नारों के साथ केसरिया झंडे लहराते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि “हम सभी ने रत्नपुरी की पावन भूमि पर जन्म लिया है, जो हमारी कर्मभूमि और आस्था का केंद्र है। ऐसी पवित्र नगरी रत्नपुरी का स्थापना दिवस बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मनाना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।”
उन्होंने समस्त रतलामवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी। रैली के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
वाहन रैली महलवाड़ा, पैलेस रोड, डालू मोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धान मंडी रानीजी का मंदिर, शहर सराय शहीद चौक, न्यू रोड, दो बत्ती, छत्रीपुल होते हुए नगर निगम चौराहा पहुंची। जहां महाराजा स्व. श्री रतन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरण के साथ रैली का समापन हुआ।
जय रतलाम रैली में महापौर नगर निगम रतलाम प्रहलाद पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता महेंद्र कोठारी , पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, विप्लव जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा,पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल ,पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल,पत्रकार शरद जोशी,राजेश जैन, जवाहर व्यायामशाला के मयंक जाट, पहलवान वैभव,गौरव जाट,अशोक जैन लाला, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कोठारी,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मनीष शर्मा, भाजपा नेता दिनेश राठौड़, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज , विद्यार्थी परिषद पूर्व छात्र नेता जयेश राठौर ,भाजपा नेता झमक भरगट, तपन शर्मा,पार्षद धर्मेंद्र व्यास, पवन सोमानी, हितेश कामरेड,गौरव त्रिपाठी, पप्पू पुरोहित, जलज सांखला, योगेश पापटवाल, दिलीप गांधी, रणजीत टांक, संजय कसेरा,मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा,नीलेश गांधी, पूर्व पार्षद अरूण राव, राजेंद्र राठौड़, पवन सोमानी, गोपाल सोलंकी, राजू सोनी, राजेंद्र चौहान, विशाल शर्मा, परमानंद योगी, देवशंकर पांडे, पवन शर्मा, गोपाल परमार, सुरेंद्र जोशी , सतीश भारतीय, बलवीर सिंह सोढ़ी, मीसाबंधू चंदन पोरीदिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारास्वत, मेहरबान सिंग, राजेंद्र मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल परिहार, भारत धानक,तोलीराम जी शर्मा, आन्नु दायमा,महेंद्र भरकुंदीया, हरीश मीना, लक्ष्मीनारायण धरवा , नारू राठौर, राजेश शर्मा, महेश सोलंकी, मोहित चौबे, सौरभ शर्मा, इरशाद मंसूरी, राजेश मूणत, गौरव त्रिपाठी, गौरव मूणत ,राजेश पांडे,अंकुश श्रीवास्तव, ईश्वर पांचाल, मुकेश मीणा, गोपाल सोनी, महेश सोलंकी , इरशाद मंसूरी, गोपाल गहलोत ,डॉ ईश्वर बोराणा, घनश्याम पुरोहित, इंदर लुनावत, विपुल मेहता मुकेश मेहता, बृजेश पितलिया,पवन लोढ़ा नीरज परमार, प्रकाश परवाना, किशोर बिजरावत, राजेश जैन, महेश सोलंकी, तोलीराम शर्मा, गोविंद चौहान, जयंतीलाल चौधरी, गोकुल जोशी,चंदू व्यास, राजेश चौहान, चेतन पवैचा, हितेश बरमेचा, सुरेंद्र भाटी, फकीरचंद राठौर, मुकेश मीणा, अरविंद राठौर, कमल प्रितवानी, रंजीत सिंह राठौर, अनारसिंह कुंपावत आदि ।
What's Your Reaction?

