पिकनिक बना हादसा : पलसोड़ी डैम में नहाने के दौरान दो नौवीं के छात्रों की डूबकर मौत :एसडीआरएफ ने निकाले शव : जांच में जुटी पुलिस

सोमवार नहाने के लिए दोनो छात्र पानी में उतरे लेकिन अंदाजा नहीं लगा पाए और गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों छात्र डूब गए।

Feb 17, 2026 - 13:01
Feb 17, 2026 - 14:30
 0
पिकनिक बना हादसा : पलसोड़ी डैम में नहाने के दौरान दो नौवीं के छात्रों की डूबकर मौत :एसडीआरएफ ने निकाले शव : जांच में जुटी पुलिस

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम में पिकनिक मनाने गए दो स्कूली छात्रों की डैम में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम ने दोनों के शव पानी से बाहर निकाले। हादसे के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

जानकारी के अनुसार, रतलाम के पलसोड़ी गांव स्थित डैम पर निजी स्कूल के छात्र अपने आठ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान आशुतोष और ध्रुव नहाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सोमवार शाम तक सर्चिंग अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण दोनों छात्रों का पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह दोबारा सर्चिंग शुरू की गई, जिसके बाद दोनों के शव बरामद किए गए।

हादसे के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि मौके पर न तो एंबुलेंस उपलब्ध थी और न ही शव वाहन की व्यवस्था की गई। उन्हें निजी वाहनों से ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ा। इसे लेकर परिजनों में रोष देखा गया।

मृतक छात्र समता इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा नौवीं के विद्यार्थी थे। परीक्षा से पहले दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए यह दोनों छात्र इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। पूरे शहर में घटना से शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.