बजट में जावरा विधानसभा क्षेत्र को मिली 74.55 करोड़ की सौगात : तीन प्रमुख सड़कों को स्वीकृति
विधायक डॉ. पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा में प्रस्तुत बजट में क्षेत्र के लिए तीन महत्वपूर्ण सड़क मार्गों को स्वीकृति मिली है। ये सड़कें लंबे समय से ग्रामीणों की मांग में शामिल थीं।
जावरा (प्रकाशभारत न्यूज़) प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को समावेशी और विकासशील बताते हुए जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि जावरा विधानसभा क्षेत्र को इस बार लगभग 74.55 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। बजट में क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों को शासन स्तर पर स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
विधायक डॉ. पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा में प्रस्तुत बजट में क्षेत्र के लिए तीन महत्वपूर्ण सड़क मार्गों को स्वीकृति मिली है। ये सड़कें लंबे समय से ग्रामीणों की मांग में शामिल थीं। इन प्रस्तावों को लेकर मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री से विभिन्न स्तरों पर आग्रह किया गया था।
बजट में राकोदा–माऊखेड़ी–रियावन–कालूखेड़ा मार्ग निर्माण के साथ ही ग्राम मावता–रियावन–चिपिया–माऊखेड़ी–धामेड़ी–राकोदा–बड़ायला माताजी मार्ग निर्माण को स्वीकृति मिली है। इसके अलावा जावरा–नयागांव फोरलेन हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर मार्ग संधारण एवं सुरक्षा कार्यों को भी बजट में शामिल किया गया है। ग्राम माननखेड़ा में दीर्घकालिक परिशोधन कार्य की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।
साथ ही, मंदसौर जिले के पटलावद से जावरा तहसील के ग्राम मार्तंडगंज तक सड़क निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी इस बजट में स्वीकृति मिली है।
What's Your Reaction?

