रतलाम: एसपी अमित कुमार का अचानक बाजार मुआयना, अतिक्रमण हटाने और यातायात सुधार के दिए निर्देश

एसपी के साथ थाना प्रभारी अनुराग यादव और पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अतिक्रमणकारियों को ट्रैफिक मित्र बनाकर अतिक्रमण हटाने की योजना बनाने के निर्देश दिए

Feb 21, 2025 - 14:26
 0
रतलाम: एसपी अमित कुमार का अचानक बाजार मुआयना, अतिक्रमण हटाने और यातायात सुधार के दिए निर्देश

रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज) शहर के सबसे व्यस्त मुख्य बाजार और माणकचौक थाना क्षेत्र में एसपी अमित कुमार ने अचानक पैदल मार्च कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

एसपी के साथ थाना प्रभारी अनुराग यादव और पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अतिक्रमणकारियों को ट्रैफिक मित्र बनाकर अतिक्रमण हटाने की योजना बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी अमित कुमार ने धानमंडी स्थित प्राचीन रानीजी मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इसके अलावा, माणकचौक थाना क्षेत्र में वर्षों से चल रहे अवैध सट्टे और गुंडागर्दी पर भी एसपी सख्त नजर आ रहे हैं। वे लगातार अवैध मादक पदार्थों, सट्टा और जुए के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.