रतलाम में 10 पटवारियों पर गिरी गाज : दीर्घ शास्ति के आरोप-पत्र जारी :स्वामित्व योजना और फार्मर रजिस्ट्री के काम में लापरवाही का आरोप :विभागीय जांच के बाद तय होगी कार्रवाई

कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), रतलाम ग्रामीण ने संबंधित पटवारियों को दीर्घ शास्ति संबंधी आरोप-पत्र जारी किए हैं। यह कार्रवाई स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री सहित निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा नहीं करने के मामले में की गई है।

Oct 9, 2026 - 15:15
 0
रतलाम में 10 पटवारियों पर गिरी गाज :  दीर्घ शास्ति के आरोप-पत्र जारी :स्वामित्व योजना और फार्मर रजिस्ट्री के काम में लापरवाही का आरोप :विभागीय जांच के बाद तय होगी कार्रवाई

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़)  शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में रतलाम ग्रामीण तहसील के 10 पटवारियों पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), रतलाम ग्रामीण ने संबंधित पटवारियों को दीर्घ शास्ति संबंधी आरोप-पत्र जारी किए हैं। यह कार्रवाई स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री सहित निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा नहीं करने के मामले में की गई है।

इन 10 पटवारियों को जारी हुए आरोप-पत्र

कार्रवाई की जद में आए पटवारियों में सुदीप शर्मा (हल्का क्रमांक 70-धराड़), मोहित कुमार सिंह (82-सिमलावदा), गिरीश शर्मा (22-बांगरोद), सुशील भिण्डवाल (101-बिरमावल), आकाश रलोतिया (81-रत्तागढ़खेड़ा), दुर्गेश हेदरिया (58-शिवपुर), श्यामेंद्र भदौरिया (13-सेमलिया), आशीष चौधरी (5-पंचेड), महेंद्र बारिया (56-बड़ोदिया) और मनोज सिंह मंडलोई (60-लुनेरा) शामिल हैं।

जवाब और जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

आरोप-पत्र जारी होने के बाद अब संबंधित पटवारियों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों के जवाब और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपों का परीक्षण होगा।

यदि आरोप प्रमाणित होते हैं, तो नियमानुसार दीर्घ शास्ति लगाई जा सकती है। इसमें सेवा से बर्खास्तगी जैसी गंभीर शास्ति का प्रावधान भी शामिल हो सकता है। हालांकि, आरोप-पत्र जारी होना अंतिम दंडादेश नहीं है। संबंधित पटवारियों पर अंतिम कार्रवाई विभागीय प्रक्रिया पूरी होने और तथ्यों के परीक्षण के बाद ही तय होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.