मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम जुड़ेंगे : 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर : 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का लाभ उठाएं और यदि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं।

Oct 7, 2026 - 10:27
 0
मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम जुड़ेंगे : 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर : 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

रतलाम 6 अक्टूबर (प्रकाशभारत न्यूज़) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित पात्र नागरिकों के साथ-साथ 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम वर्तमान में मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। फॉर्म-6 संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अथवा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म-6 के साथ किसी घोषणा पत्र को भरने की आवश्यकता नहीं है। बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र नवीन एवं छूटे हुए मतदाताओं से फॉर्म-6 अनिवार्य रूप से भरवाएं तथा इसके साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जाए।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के इच्छुक नागरिक voter.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन भी फॉर्म-6 भर सकते हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का लाभ उठाएं और यदि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं।

वहीं, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बृजेंद्र रावत ने सभी BLO एवं सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अभियान को गंभीरता एवं तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पात्र नवीन एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। अभियान की निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.