रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश : 2 नाबालिग बालिकाएं को कराया मुक्त : महिला सहित युवक गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान एक महिला आरोपी के घर से दो नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया गया। मौके पर एक युवक माखन पिता प्रकाश वानखेडे (उम्र 22 वर्ष, निवासी झिरनिया, जिला खरगोन) को अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त पाया गया, जिसे गिरफ्तार किया गया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद, बडावदा, महिला थाना रतलाम एवं चौकी ढोढर की संयुक्त टीम ने ग्राम परवलिया में मुखबिर सूचना पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान एक महिला आरोपी के घर से दो नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया गया। मौके पर एक युवक माखन पिता प्रकाश वानखेडे (उम्र 22 वर्ष, निवासी झिरनिया, जिला खरगोन) को अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त पाया गया, जिसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने महिला आरोपी एवं युवक के खिलाफ थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत धारा 143(4), 3(5) बीएनएस तथा अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में महिला थाना रतलाम, थाना रिंगनोद, थाना बडावदा एवं पुलिस चौकी ढोढर की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?