स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने किया 15 किमी दौड़ एवम साइकिलिंग का आयोजन :पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के साथ पुलिस अधिकारियो ने पूरी की 15 किमी की दौड़
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा रतलाम से ईशरथुनी तक 15 किमी की दूरी दौड़ कर पूरी की गई। पुलिस अधीक्षक के साथ उपनिरीक्षक आनंद बागवान, सूबेदार मोनिका सिंह, रिटायर्ड एएसआई एएसआई दयाकिशन, प्रधान आरक्षक विजय, अखिलेश सूर्यवंशी, जयंतीलाल, आर.तुषार, राहुल पाटीदार, नितेश नलवाया आदि अधिकारी कर्मचारियों द्वारा 15 किमी की दौड़ पूरी की।
रतलाम (प्रकाशभारत)रतलाम में आज स्वास्थ्य जागरूकता के लिए रतलाम पुलिस ने सुबह 6 बजे रतलाम से इसरथुनी तक दौड़ तथा साइकिलिंग का आयोजन किया। पुलिस लाइन से प्रारंभ हुए आयोजन में 15 किमी दौड़ एवम 15 किमी साइकिलिंग दोनो के इवेंट हुए। आयोजन में लगभग 100 पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए
15 किमी साइकिलिंग करने वाले अधिकारी में डीआईजी मनोज सिंह, एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव वारंगे, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, आर.कुलदीप जाटसहित सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा रतलाम से ईसरथूनी तक 15 किमी साइकिलिंग की गई।
उल्लेखनीय है की पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा रतलाम से ईशरथुनी तक 15 किमी की दूरी दौड़ कर पूरी की गई। पुलिस अधीक्षक के साथ उपनिरीक्षक आनंद बागवान, सूबेदार मोनिका सिंह, रिटायर्ड एएसआई एएसआई दयाकिशन, प्रधान आरक्षक विजय, अखिलेश सूर्यवंशी, जयंतीलाल, आर.तुषार, राहुल पाटीदार, नितेश नलवाया आदि अधिकारी कर्मचारियों द्वारा 15 किमी की दौड़ पूरी की।
रास्ते में ग्रामीणों द्वारा पुलिस अधिकारियो का पुष्पमालाओ से स्वागत किया गया। ईसरथुनी पहुंचकर स्वल्पहार कर आयोजन का समापन किया गया।
What's Your Reaction?

