रतलाम में महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक का ऐतिहासिक आयोजन कल : संतों की भव्य पेशवाई के साथ होगा धर्मसभा का आयोजन : देशभर के संत-महात्मा होंगे शामिल

आयोजन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं 13 अखाड़ों के प्रमुख श्रीमहंत 1008 स्वामी रवींद्र पुरी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके सान्निध्य में होने वाले इस समारोह में देशभर से संत-महात्माओं का आगमन होगा

Jun 16, 2026 - 20:40
Jun 16, 2026 - 20:54
 0
रतलाम में  महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक का ऐतिहासिक आयोजन कल : संतों की भव्य पेशवाई के साथ होगा धर्मसभा का आयोजन : देशभर के संत-महात्मा होंगे शामिल

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) धर्म और अध्यात्म की नगरी रतलाम बुधवार को एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का साक्षी बनेगी। शहर में पहली बार किसी संत का महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक होने जा रहा है। श्री पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में ग्राम आडवाणिया (सैलाना) स्थित आश्रम के महंत श्री श्री 1008 आनंद गिरी महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधानों के साथ महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया जाएगा।

अखाड़ा परिषद के शीर्ष संतों की रहेगी मौजूदगी

आयोजन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं 13 अखाड़ों के प्रमुख श्रीमहंत 1008 स्वामी रवींद्र पुरी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके सान्निध्य में होने वाले इस समारोह में देशभर से संत-महात्माओं का आगमन होगा, जिससे आयोजन को विशेष आध्यात्मिक महत्व प्राप्त होगा।

श्रीराम मंदिर से निकलेगी संतों की पेशवाई

पट्टाभिषेक समारोह से पूर्व सुबह 9:30 बजे श्रीराम मंदिर से भव्य संत पेशवाई निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रीजी पैलेस, सैलाना रोड पहुंचेगी। पेशवाई में संतों के रथ, धार्मिक झांकियां, सुसज्जित वाहन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे पट्टाभिषेक एवं धर्मसभा का आयोजन होगा।

अनेक महामंडलेश्वर और संत करेंगे सहभागिता

कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी महाराज, महंत रामरतन गिरी महाराज, महामंडलेश्वर शांतिस्वरूपानंद महाराज सहित विभिन्न अखाड़ों एवं आश्रमों के संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे।

धर्मप्रेमियों से शामिल होने की अपील

शिवोदय शिवशक्ति साधना सेवा संस्था केदारेश्वर रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर आडवाणिया आश्रम सैलाना  अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार ने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, संत संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महोत्सव है। संस्था सचिव महर्षि संजय शिवशंकर दवे, महामंत्री काजल गुरु (जागीरदार), संजय दवे, समरथ पाटीदार आदि ने धर्म प्रेमी जनता से रतलाम में पहली बार होने जा रहा पट्‌टाभिषेक महोत्सव व संतों की पेशवाई में शामिल होने का आव्हान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.