रतलाम : पूर्व एएसपी राकेश खाखा को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 : रतलाम पुलिस का बढ़ाया मान

वहीं पूर्व एएसपी राकेश खाखा अपने लंबे पुलिस सेवा काल में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। साइबर अपराधों की जांच में विशेषज्ञ माने जाने वाले खाखा ने विभिन्न जिलों में पदस्थ रहते हुए कई गंभीर और जटिल अपराधों का सफल खुलासा किया।

Jun 2, 2026 - 15:22
Jun 2, 2026 - 15:37
 0
रतलाम : पूर्व एएसपी राकेश खाखा को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 :  रतलाम पुलिस का बढ़ाया मान

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) मध्य प्रदेश पुलिस का प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से रतलाम जिले से जुड़े तीन पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, वर्तमान सीएसपी जावरा दुर्गेश आमों तथा साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक विपुल भावसार शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य, साहस, दक्षता और उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर दिया जाता है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने इसे रतलाम पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सम्मान पुलिस बल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

 रतलाम में पदस्थापना के दौरान दिनांक 26.06.2023 को थाना बाजना अंतर्गत ग्राम रतनगढ़ पीठ में शासकीय भूमि को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद को तत्काल मौके पर पहुंचकर शांत कराया गया। इसी प्रकार बाजना थाने पर कथित घटना के संबंध में शव रखकर किए गए घेराव के दौरान मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। ग्राम रोजाना में पाटीदार समाज एवं अन्य समाज के बीच धर्मशाला निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद एवं चक्काजाम की स्थिति को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2024 में जावरा स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में गौवंश पाए जाने से उत्पन्न साम्प्रदायिक तनाव के दौरान कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी समन्वय के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पिपलोदा क्षेत्र के एक गांव में चुनाव बहिष्कार की स्थिति निर्मित होने तथा अन्य विभागों के अधिकारियों को वापस लौटना पड़ने के बावजूद साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया गया तथा सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया प्रारंभ करवाई गई। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 के नवरात्रि एवं अन्य त्योहारों के दौरान उत्पन्न साम्प्रदायिक तनाव को दूर कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में भी सराहनीय भूमिका निभाई गई।

वहीं पूर्व एएसपी राकेश खाखा अपने लंबे पुलिस सेवा काल में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। साइबर अपराधों की जांच में विशेषज्ञ माने जाने वाले खाखा ने विभिन्न जिलों में पदस्थ रहते हुए कई गंभीर और जटिल अपराधों का सफल खुलासा किया। उनके नेतृत्व में साइबर ठगी के अनेक मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ी रकम की बरामदगी की गई।

 खाखा को पूर्व में दुर्गम सेवा पदक, सिंहस्थ ज्योति पदक, कर्मवीर योद्धा अवॉर्ड, केंद्रीय गृह मंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक तथा राष्ट्रपति पुलिस मेरिटोरियस सेवा पदक सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा, चुनावी दायित्वों का सफल निर्वहन, सिंहस्थ महापर्व, प्रवासी भारतीय सम्मेलन और जी-20 जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.