प्रदीप उपाध्याय पुनः बने भाजपा जिला अध्यक्ष : कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर किया अध्यक्ष का स्वागत : पार्टी को जिले में और अधिक मजबूत करने पर रहेगा जोर
उपाध्याय के दोबारा जिला अध्यक्ष बनने का इंतजार कार्यकर्ता बेसब्री से कर रहे थे।आज घोषणा होते ही शहर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) भाजपा के जिले अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची आज जारी हो गई। पूर्वानुमान के अनुसार ही रतलाम जिला अध्यक्ष पद पर पुनः प्रदीप उपाध्याय की ताजपोशी हो गई।
सूत्रों के हिसाब से माना जाए तो प्रदीप उपाध्याय का नाम ही सर्वमान्य था। केवल मुख्यमंत्री से नजदीक होने या एक वर्ष पूरा होने से उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनने का आधार नहीं था। संगठन में उनका व्यापक अनुभव और जिले में खासकर शहर में नया नेतृत्व की आवश्यकता होना भी उपाध्याय के पक्ष में था।
संगठन के सूत्र का कहना था कि प्रदीप उपाध्याय संगठन की पसंद और भविष्य की बीस साल की योजना के तहत उपयुक्त नाम है।
उपाध्याय के दोबारा जिला अध्यक्ष बनने का इंतजार कार्यकर्ता बेसब्री से कर रहे थे।आज घोषणा होते ही शहर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई
What's Your Reaction?






