कसेरा सुधा साथ समाज में श्रद्धा और उल्लास के साथ तुलसी विवाह सम्पन्न
श्री जानकी नाथ महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल द्वारा आज बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ तुलसी विवाह समारोह का आयोजन किया गया
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) कसेरा सुधा साथ समाज के श्री जानकी नाथ महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल द्वारा आज बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ तुलसी विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना से हुआ, जिसके पश्चात विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण और माता तुलसी का पवित्र विवाह संपन्न कराया गया। मंडल की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्सव के रंगों में सराबोर हो गया।
समारोह में समाज के वरिष्ठजन, महिला मंडल की सदस्याएं और नवयुवक मंडल के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तुलसी विवाह के उपरांत प्रसादी वितरण एवं सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया।
What's Your Reaction?

