सम्भागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न : पत्रकार हितों के प्रस्तावों पर हुई अहम चर्चा

जिले में पत्रकारिता क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले वरिष्ठतम पत्रकारों को संभागीय सम्मेलन में संघ की ओर से सम्मान किए जाने का भी निर्णय लिया गया । बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने अपने सुझाव रखे ।

May 29, 2026 - 14:29
May 29, 2026 - 14:59
 0
सम्भागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न : पत्रकार हितों के प्रस्तावों पर हुई अहम चर्चा

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई रतलाम द्वारा आगामी 29 जून को आयोजित किए जा रहे संभागीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हेतु आज आयोजन समिति की बैठक पॉवर हाउस रोड स्थित पत्रकार भवन पर संपन्न हुई । 

        

बैठक में उपस्थित सदस्यों को आयोजन संबंधी प्रभार बांटे गए तथा सम्मेलन में रखे जाने वाले प्रस्तावों एवं एजेंडे पर चर्चा की गई । जिले में पत्रकारिता क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले वरिष्ठतम पत्रकारों को संभागीय सम्मेलन में संघ की ओर से सम्मान किए जाने का भी निर्णय लिया गया । बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने अपने सुझाव रखे ।

 बैठक में आयोजन समिति के सदस्यगण प्रदेश संयुक्त सचिव भेरूलाल टाँक, रतलाम जिलाध्यक्ष राजेश जैन, संभागीय महासचिव विजय मीणा, जिला महासचिव दिनेश दवे,जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी,  कोषाध्यक्ष किशोर जोशी श्रीनाथ योगी , राकेश पोरवाल , संभागीय पदाधिकारी सुजीत उपाध्याय , गोविंद उपाध्याय , जिला सचिव सौरभ कोठारी , निलेश बाफना , सिकंदर पटेल , राजेश वासनवाल उपस्थित थे 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.