8 लेन एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार : 14 वर्षीय किशोरी की मौत : माता-पिता समेत 4 घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान कार चालक ने वाहन को साइड में लेने का प्रयास किया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

May 31, 2026 - 15:11
 0
8 लेन एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार : 14 वर्षीय किशोरी की मौत : माता-पिता समेत 4 घायल

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम जिले के समीप 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दो छोटे भाइयों सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। हादसा धामनोद टोल नाके के आगे उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के खजुरिया बथानी गांव निवासी विक्की कुमार (35) अपनी पत्नी रानी देवी, पुत्री दीपा कुमारी (14) तथा पुत्र प्रीतम (5) और पीयूष (7) के साथ कार से सूरत जा रहे थे। परिवार शुक्रवार शाम बिहार से रवाना हुआ था।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात परिवार ने धामनोद टोल नाके से कुछ दूरी पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर विश्राम किया था। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे उन्होंने दोबारा यात्रा शुरू की। लगभग 20 से 25 मिनट बाद उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान कार चालक ने वाहन को साइड में लेने का प्रयास किया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में दीपा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्की कुमार, उनकी पत्नी और दोनों पुत्र घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतका के पिता विक्की कुमार ने बताया कि ओवरटेक कर रहे ट्रक का पिछला हिस्सा उनकी कार से टकराया था। कार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना घटित हो गई। हालांकि पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

परिवार वर्तमान में गुजरात के तापी जिले के परसाना क्षेत्र में निवास करता है, जहां विक्की कुमार कपड़ा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.