अस्पताल और सब्जी मंडी से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : 4 वाहन बरामद
मामले में पत्रकार कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार शर्मा ने 30 सितंबर 2026 को थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे अपने मित्र के साथ डॉक्टर को दिखाने शासकीय अस्पताल गए थे। अस्पताल के बाहर उन्होंने अपनी टीवीएस एक्सल मोटरसाइकिल क्रमांक MP43MF6754 खड़ी की थी। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) स्टेशन रोड थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की चार टीवीएस एक्सल मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें जिला अस्पताल के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल भी शामिल है। पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों और संभावित सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक लेकर हुआ था फरार
मामले में पत्रकार कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार शर्मा ने 30 सितंबर 2026 को थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे अपने मित्र के साथ डॉक्टर को दिखाने शासकीय अस्पताल गए थे। अस्पताल के बाहर उन्होंने अपनी टीवीएस एक्सल मोटरसाइकिल क्रमांक MP43MF6754 खड़ी की थी। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 773/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर संदेही को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पन्द्रो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान मिली मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने दुलेसिंह पिता शोभाराम भाटी (52), निवासी कुम्हार मोहल्ला, कानवन, जिला धार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने जिला अस्पताल के बाहर मेन रोड और सब्जी मंडी क्षेत्र से कुल चार टीवीएस एक्सल मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
चार मोटरसाइकिलें बरामद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं—
- MP43MF6754 — टीवीएस एक्सल
- बिना नंबर — टीवीएस सुपर एक्सल
- बिना नंबर — टीवीएस एक्सल हेवी ड्यूटी
- बिना नंबर — टीवीएस सुपर एक्सल
इनमें MP43MF6754 वही मोटरसाइकिल है, जिसकी चोरी को लेकर अपराध क्रमांक 773/2026 दर्ज किया गया था। अन्य तीन वाहनों को भी नियमानुसार जब्त किया गया है।
रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य वाहन चोरी की वारदातों, चोरी किए गए वाहनों और संभावित सहयोगियों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे और खुलासे हो सकते हैं। मामले में विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में सउनि मुरली मकवाना, आरक्षक रितेश यादव, आरक्षक धीरेन्द्र गोखले, आरक्षक दीपक वसुनिया एवं आरक्षक मृत्युंजयसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?

