सेंट स्टीफेंस स्कूल की सृष्टि सिलावट का मंत्री निर्मला भूरिया ने किया सम्मान :12वीं बोर्ड में प्रदेश में तीसरा स्थान : शानदार रिजल्ट से बढ़ा स्कूल का गौरव, नारी शक्ति अभियान में मिली विशेष पहचान

12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 488 अंक अर्जित कर प्रदेश में तीसरा स्थान एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Apr 17, 2026 - 10:27
 0
सेंट स्टीफेंस स्कूल की सृष्टि सिलावट का मंत्री निर्मला भूरिया ने किया सम्मान :12वीं बोर्ड में प्रदेश में तीसरा स्थान : शानदार रिजल्ट से बढ़ा स्कूल का गौरव, नारी शक्ति अभियान में मिली विशेष पहचान

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर के इंदिरा नगर स्थित सेंट स्टीफेंस स्कूल की मेधावी छात्रा सृष्टि सिलावट ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं। इस उत्कृष्ट परिणाम के साथ उन्होंने प्रदेश में तीसरा स्थान और जिले में पहला स्थान प्राप्त कर रतलाम का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सृष्टि को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्हें मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंत्री भूरिया ने कहा कि बेटियां आज शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और सृष्टि जैसी छात्राएं समाज के लिए प्रेरणा हैं।

सेंट स्टीफेंस स्कूल का इस वर्ष परीक्षा परिणाम भी बेहद उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। सृष्टि की सफलता ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को भी साबित किया है।

विद्यालय प्रबंधन के संजय उपाध्याय ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों से भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.