सैलाना में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोप है कि सीमांकन कार्य करने के बदले पटवारी कैलाश वडख्या ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Apr 16, 2026 - 13:11
 0
सैलाना में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रतलाम/सैलाना (प्रकाशभारत न्यूज़) लोकायुक्त संगठन उज्जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना तहसील में पदस्थ पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। आरोपी पटवारी कैलाश वडख्या को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

सीमांकन के नाम पर मांगे थे 30 हजार रुपये

शिकायतकर्ता जितेंद्र पाटीदार, निवासी ग्राम अडवानिया तहसील सैलाना, ने 10 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके पिता ईश्वरलाल पाटीदार के नाम पर करीब 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसके सीमांकन के लिए आवेदन किया गया था।

आरोप है कि सीमांकन कार्य करने के बदले पटवारी कैलाश वडख्या ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

पहले ही ले चुका था 3 हजार रुपये

शिकायत की पुष्टि के दौरान सामने आया कि आरोपी पटवारी पहले ही 3 हजार रुपये ले चुका था और बाद में 7 हजार रुपये कम कर 20 हजार रुपये में सौदा तय किया गया।

नायब नाजिर कक्ष में हुआ ट्रैप

लोकायुक्त टीम ने 16 अप्रैल को ट्रैप कार्रवाई करते हुए तहसील सैलाना के नायब नाजिर कक्ष में आरोपी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में शामिल टीम

लोकायुक्त टीम में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक विशाल रेशमिया, उमेश एवं श्याम शर्मा शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.