सैलाना रोड पर सरकारी जमीन पर बना द्वारका रेसीडेन्सी विवादों में : प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग : घटिया निर्माण से बड़ी दुर्घटना की आशंका

इस मामले में पूर्व जिला योजना समिति सदस्य एवं पूर्व पार्षद राजीव रावत ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपते हुए विस्तृत जांच की मांग की है।

Feb 9, 2026 - 21:06
Feb 9, 2026 - 21:09
 0
सैलाना रोड पर सरकारी जमीन पर बना द्वारका रेसीडेन्सी विवादों में : प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग : घटिया निर्माण से बड़ी दुर्घटना की आशंका

रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) शहर के पटरी पार सैलाना रोड स्थित सज्जन ऑयल मिल परिसर की शासकीय भूमि सर्वे नंबर 43/1131 पर भू-माफियाओं द्वारा कथित रूप से बनाए गए अवैध शॉपिंग मॉल एवं द्वारका रेसीडेन्सी बिल्डिंग को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण में घटिया बिल्डिंग मटेरियल के उपयोग से भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।

इस मामले में पूर्व जिला योजना समिति सदस्य एवं पूर्व पार्षद राजीव रावत ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपते हुए विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज है, इसके बावजूद यहां बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किया गया है, जिसकी शिकायत वे पूर्व में भी कई बार कर चुके हैं।

राजीव रावत ने मांग की है कि सैलाना रोड ब्रिज के समीप स्थित सर्वे नंबर 43/1131 की समस्त भूमि के रिकॉर्ड की जांच की जाए। साथ ही नगर निगम द्वारा दी गई टीएनसी (TNC), रेरा (RERA) और बिल्डिंग मटेरियल से संबंधित सभी परमिशन की वैधता एवं गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराई जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे रहवासियों की जान को खतरा हो सकता है। रावत ने प्रशासन से मांग की है कि यदि निर्माण अवैध पाया जाता है तो संबंधित परमिशन तत्काल निरस्त की जाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.