रतलाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 42 पुलिसकर्मियों के तबादले

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस तबादला आदेश को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Jul 9, 2026 - 08:32
Jul 9, 2026 - 08:38
 0
रतलाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 42 पुलिसकर्मियों के तबादले

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 42 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में 2 कार्यवाहक उप निरीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक तथा 39 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को रक्षित केन्द्र से जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थ किया गया है। इनमें थाना औद्योगिक क्षेत्र, स्टेशन रोड, माणकचौक, सैलाना, जावरा शहर, सरवन, शिवगढ़, बिलपांक, कालूखेड़ा, पिपलौदा, बड़ावदा, आलोट, रावटी और यातायात शाखा शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस तबादला आदेश को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.