जिला अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, बच्ची के हाथ टूटने का कारण पूछना पड़ा भारी : आरोपी हिरासत में
डॉ दिनेश भूरिया ने बच्ची के अटेंडर से पूछा कि आखिर बच्ची का हाथ कैसे टूटा, इसी बात से वह शख्स आग बबूला हो गया और उसने डॉक्टर की पिटाई कर दी।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम के जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अपनी बच्ची के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे शक्स ने डॉ. दिनेश भूरिया के साथ मारपीट कर दी।
डॉ दिनेश भूरिया ने बच्ची के अटेंडर से पूछा कि आखिर बच्ची का हाथ कैसे टूटा, इसी बात से वह शख्स आग बबूला हो गया और उसने डॉक्टर की पिटाई कर दी।
घटना के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों में आक्रोश फैल गया और सभी डॉक्टर एकजुट होकर स्टेशन रोड थाने पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल स्टेशन रोड थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?