दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा : खाई में गिरी कार, 15 साल के बच्चे सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत
सुबह करीब साढ़े 7 बजे MH03 EL 1388 नंबर की कार दिल्ली से मुंबई जा रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से वाहन गहरी खाई में गिर पड़ा। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कार में मुंबई और अहमदाबाद के निवासी सवार थे।
रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज़) दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज से पहले तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में 15 साल के एक बच्चे और बुजुर्ग महिला सहित कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह करीब साढ़े 7 बजे MH03 EL 1388 नंबर की कार दिल्ली से मुंबई जा रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से वाहन गहरी खाई में गिर पड़ा। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कार में मुंबई और अहमदाबाद के निवासी सवार थे। हादसे के बाद सभी शवों को एंबुलेंस की सहायता से रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।
दुर्घटना में हुई मौतें
दानिश पिता अस्मान चौधरी, 15 वर्ष, गुलाम रसूल पिता इशाक चौधरी, 70 वर्ष, खालिस पिता गुलाम रसूल चौधरी, गुलाम मोहिद्दीन पिता दानिश चौधरी,,गुलाम मद्देहिद्दीन पिता दानिश चौधरी, दुर्गेश प्रसाद, 35 वर्ष
What's Your Reaction?

