रतलाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और दही हांडी महोत्सव का भव्य आयोजन : धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर डालूमोदी बाजार में दिनेश राठौड़ मित्रमंडल द्वारा भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर डालूमोदी बाजार में दिनेश राठौड़ मित्रमंडल द्वारा भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 16 अगस्त की रात 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, तथा नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में जबलपुर की प्रसिद्ध आशु प्रिंस नृत्य परिवार द्वारा "प्रभु सांवलिया सेठ" के भव्य श्रृंगार की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा राधा-कृष्ण रासलीला, शिव-पार्वती विवाह, फूलों की होली, श्रृंगार आतिशबाज़ी, और मंच पर बनने वाली पांच स्तर की विशाल दही हांडी आयोजन को और भी भव्य बनाएंगे।
कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ किया जाएगा।
दिनेश राठौड़ मित्रमंडल ने समस्त शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्व में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
What's Your Reaction?

