रतलाम में कांग्रेस की 'वोट चोर, गद्दी छोड़ जन समर्थन यात्रा' का बिगुल : 31 को शहर में निकलेगी यात्रा : जीतू पटवारी करेंगे अगुवाई

इस यात्रा का उद्देश्य जनविरोधी नीतियों, लोकतंत्र पर हो रहे हमलों और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। कांग्रेस इसे जन समर्थन की ताकत के रूप में देख रही है

Aug 28, 2025 - 20:35
Aug 28, 2025 - 21:09
 0
रतलाम में कांग्रेस की 'वोट चोर, गद्दी छोड़ जन समर्थन यात्रा' का बिगुल : 31 को शहर में निकलेगी यात्रा : जीतू पटवारी करेंगे अगुवाई

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही 'वोट चोर, गद्दी छोड़ जन समर्थन यात्रा' का बड़ा पड़ाव अब रतलाम बनने जा रहा है। यह जनआंदोलन 31 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अगुवाई में बाजना बस स्टैंड से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा और ऐतिहासिक शहीद चौक पर एक विशाल आमसभा में परिणत होगा।

इस यात्रा का उद्देश्य जनविरोधी नीतियों, लोकतंत्र पर हो रहे हमलों और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। कांग्रेस इसे जन समर्थन की ताकत के रूप में देख रही है।

यात्रा चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, खैरादीवास, गणेश देवरी, धानमंडी से होती हुई शहीद चौक पहुंचेगी, जहां जनसभा को जीतू पटवारी संबोधित करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, रतलाम प्रभारी विधायक प्रताप गरवाल, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बताया कि यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में एक रणनीतिक बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, यास्मिन शैरानी, मयंक जाट, रजनीकांत व्यास,कमरुद्दीन कचवाया,शैलेन्द्र अठाना, राजीव रावत, नासिर कुरैशी,वाहिद शैरानी, विनोद मिश्रा मामा,राकेश झालानी,सुजीत उपाध्याय,सतीश पुरोहित, मीनाक्षी सेन, हितेश पेमाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस जन समर्थन यात्रा को कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन और जनता से सीधा संवाद का जरिया मान रही है। अब देखना होगा कि 31 अगस्त को रतलाम की सड़कों पर जनता का कितना जनसैलाब उमड़ता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.