रतलाम-- जावरा के नागरिकों ने निकाली सिस्टम की शवयात्रा : उज्जैन -- जावरा फोरलेन को लेकर नाराज है प्रभावित लोग : 7 ओवरब्रिज निर्माण से व्यवसाय प्रभावित होने का डर : एमपीआरडीसी के अधिकारियों पर लगाए मनमानी के आरोप
दरअसल 7 किलोमीटर क्षेत्र में 7 ब्रिज बनाए जाएंगे । ऐसे सैकड़ो लोगों का व्यापार व्यवसाय सहित खेती -किसानी प्रभावित होने कि आशंका है।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम में आज जावरा जन संघर्ष समिति ने सिस्टम की शवयात्रा निकाली है । सरकार, उज्जैन -जावरा रोड को फोरलेन बना रही है। इसी फोरलेन में जावरा में 7 ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इन्ही ओवरब्रिजो का लोग विरोध कर रहे हैं ।
दरअसल 7 किलोमीटर क्षेत्र में 7 ब्रिज बनाए जाएंगे । ऐसे सैकड़ो लोगों का व्यापार व्यवसाय सहित खेती -किसानी प्रभावित होने कि आशंका है।
यही वजह है कि यह लोग एमपीआरडीसी के अधिकारियों से लगातार मांग कर रहे हैं कि इस डिजाइन में परिवर्तन किया जाए लेकिन इन ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे परेशान होकर इन लोगों ने आज रतलाम में सिस्टम की शव यात्रा निकाली है और जिम्मेदारों को जगाने की कोशिश की है
What's Your Reaction?

