कांग्रेस का “संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर” : राहुल गांधी से सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत की मुलाकात : शिविर में कांग्रेस की मजबूती पर हुई गहन चर्चा

सैलाना के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने भी इस अवसर पर राहुल गांधी से भेंट कर आदिवासी अंचल में कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर सार्थक मंथन किया।

Nov 10, 2025 - 12:54
 0
कांग्रेस का “संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर” : राहुल गांधी से सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत की मुलाकात : शिविर में कांग्रेस की मजबूती पर हुई गहन चर्चा

सैलाना (प्रकाशभारत न्यूज़) पिछले 10 दिनों से पंचमढ़ी में कांग्रेस का “संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर” आयोजित कर रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी जिला और शहर अध्यक्षों की भागीदारी अनिवार्य थी। इसी दौरान रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शिविर में पहुंचे और संगठन की मजबूती को लेकर सभी से विस्तृत चर्चा की।

सैलाना के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने भी इस अवसर पर राहुल गांधी से भेंट कर आदिवासी अंचल में कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर सार्थक मंथन किया।

राहुल गांधी ने गेहलोत की बातों को धैर्यपूर्वक सुनते हुए उन्हें सलाह दी कि युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाए, उन्हें भटकाव की राह पर न जाने दिया जाए, और कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि अब जनता बीजेपी के बहकावे से बाहर आ रही है, ऐसे में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना आवश्यक है।

गेहलोत ने राहुल गांधी को बीजेपी शासन की तानाशाही नीतियों, किसानों की परेशानियों और आमजनों की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर गांधी ने उन्हें किसानों व आमजन के हित में लगातार कार्य करने की प्रेरणा दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.