युवा संकल्प ग्रुप द्वारा दो बत्ती चौराहे पर 14 फरवरी को भव्य शिव आरती

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है। भगवान शिव की आराधना, आकर्षक आरती एवं भक्तिमय संगीत के साथ संपूर्ण वातावरण शिवमय रहेगा।

Feb 12, 2026 - 13:42
Feb 12, 2026 - 13:45
 0
युवा संकल्प ग्रुप द्वारा दो बत्ती चौराहे पर 14 फरवरी को भव्य शिव आरती

रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम)  शहर के प्रमुख दो बत्ती चौराहे पर 14 फरवरी को रात्रि 8 बजे भव्य शिव आरती का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष युवा संकल्प ग्रुप के अंकुश श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है। भगवान शिव की आराधना, आकर्षक आरती एवं भक्तिमय संगीत के साथ संपूर्ण वातावरण शिवमय रहेगा।

आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.