वेस्टर्न रेल्वे मज़दूर संघ कर्मचारी हित में निरंतर कार्यो करता रहा हैं और आगे भी कर्मचारियों की जायज मांगों के लिये सदैव संघर्ष करता रहेगा
मजदूर संघ की याँत्रिक शाखा की बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे रनिंग तथा सी एंड डब्ल्यू के कर्मचारियों ने भाग लिया।
रतलाम ( प्रकाशभारत) वेस्टर्न रेल्वे मज़दूर संघ द्वारा आयोजित याँत्रिक शाखा की बैठक मंडल कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमे रनिंग तथा सी एंड डब्ल्यू के कर्मचारियों ने भाग लिया । बैठक को मंडल मंत्री अभिलाष नागर तथा मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप गिरि ने संबोधित किया।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संगठन के द्वारा कर्मचारी हित में किये कार्यो को बताया तथा आगे भी कर्मचारियों की जायज मांगों के लिये सदैव संघर्ष करते रहने की बात कही।इसके साथ ही उपस्थित कर्मचारियों द्वारा रनिंग की कुछ लोकल तथा वर्किंग की समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान धीरज प्रजापति को याँत्रिक शाखा-3 का उपाध्यक्ष, अरविन्द शर्मा को संयुक्त सचिव तथा शशांक को सहा सचिव तथा रनिंग की युवा समिति का अध्यक्ष अटल मीणा तथा सचिव महेश प्रजापति तथा 12 अन्य लोगों को पदाधिकारी नियुक्त किया गया।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प हार से सम्मानित किया गया तथा बधाई शुभकामना दी गयी।
कार्यक्रम में डा. अम्बेडकर नगर से उपस्थित संयुक्त मंडल मंत्री रोशनलाल कौशल जी (ट्रेन मेनेजर) के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम का संचालन जेसी बैंक डायरेक्टर तथा संयुक्त शाखा सचिव वाजीद खान ने किया तथा आभार याँत्रिक शाखा सचिव दीपक गुप्ता ने माना।
बैठक में सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे,सीडब्ल्यूसी महेंद्र सिंह राठौड़, ,याँत्रिक शाखा सचिव श्री दीपक गुप्ता,अध्यक्ष श्री हिमांशु पिटारे,यातायात शाखा सचिव श्री संजय कुमार, महू शाखा सचिव श्री बलराम बड़गोत्या के साथ रनिंग तथा सी एंड डब्ल्यू के कार्यकत्ता मौजूद रहे
What's Your Reaction?



